Monday 21 October 2013

Against Delhi Gang Rape


अखिल भारतीय आमजन पार्टी की और से देश वाशियों की बच्ची (गुडिया) के साथ हुये दुष्कर्म के खिलाफ 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे मूक प्रदर्शन  किया गया था. जिसमे सभी आमजन ने दिल से सहयोग दिया. पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ ने जागो सरकार जागो व् गुडिया हम शर्मिंदा - दुष्कर्मियो क्यों जिन्दा  है के नारे लगाये और दुष्कर्मियो को जल्द और कठोर सजा देने की मांग की | राष्ट्रीय अध्यक्ष - श्री मुकेश सिंह जी के नेतृत्व में ये रैली निकली गई | रैली की सुरुवात  पार्टी के प्रशासनिक कार्यालय से सुरु की गई और हीरापुरा चोराहे पर प्रदर्शन किया गया जिसमे सभी आमजन ने आपार सहयोग दिया | जिसकी कुछ झलकियाँ आप देख सकते है अखिल भारतीय आमजन पार्टी सभी आमजन का दिल से बधाई देती है और प्राथना करते है के हमारे देश में अमन और शान्ति कायम रहे | और जब जब देश में किसी मासूम पर कोई जुर्म होगा तब तब Akhil Bhartiya Aamjan Party उसका सहयोग करेगी. धन्यवाद
 
 




                     जय हिन्द
पार्टी और गतिविधियों के बारे में जानने के लिए हमारी वेबसाइट देखे फेसबुक पर पोस्ट पड़े
अखिल भारतीय आमजन पार्टी से जुड़ने के लिए कॉल या मिस कॉल करे:-
 09828316165, 09351888870.


Wednesday 19 June 2013

Akhil Bhartiya Aamjan Party (ABAP) - A Indian Political Party.

The Akhil Bhartiya Aamjan Party (ABAP) is an Indian political party started in 2012 by a middle class person who wants to change history of politics. All of ABAP members and national executives like a family they all are trying to make a independent india because india is not independent now corruption is still there. Akhil Bhartiya Aamjan Party (ABAP) Agenda will be work for Improvement of Villages, improvement of women’s society should promote women's, guide youngsters and control Dearness.


Few words By National President Mr. Mukesh Singh

"मै एक सपना हु" जो की आपके सो जाने के बाद आता हु "सपनाजो की हमे लगभग दूसरी दुनिया का अहसास कराता है, ऐसा ही एक अहसास हमारा भी हुआ जिसे हम आप सभी देश वासियों के साथ पूरा करना चाहते है | उन सपनो को हकीकत मे बदलना चाहते है | इस सपने की शुरुआत आज से लगभग नौ साल पहले  हुई जब हम हमारे गाँव से शहर मे आये, आते ही शहर के दो चौराहे पर हमारा सामना यातायात पुलिस वालो से हुआ जो की हमे यह तर्क दे रहे थे की हमने नो एंट्री का नियम तोडा है, हमने बहुत मिन्नत करी लेकिन उन्हें तो केवल पैसा ही दिख रहा था फिर धीरे - धीरे हम गाँव शहर के चक्कर लगाने लगे | हमारा मार्केटिंग जॉब था, इस कारण हमे एक शहर से दुसरे शहर जाना होता था | धीरे धीरे हमे यह अहसाह हुआ की शहर मे रहना कितना दूभर है, जबकि यहाँ पर गाँव की अपेक्षा किसी की सुविधाओ की कोई कमी नहीं है | फिर भी यहाँ पर कोई किसी का नहीं है, यहाँ तक की पता पूछने पर यह जवाब मिलता है की "मै क्या आपका नौकर हूँ"  | शहर मे आये दिन बलात्कार, छेड़खानी, दादागिरी, नेतागिरी आदि बाते आम है | ऐसी स्थिति देख कर हमने निश्चय किया की हम सभी जानकारों के साथ मिल कर कुछ ऐसा करेगे की जिससे हमारे देश से रिश्वत खोरी, भ्रष्टाचार, गरीबी, महंगाई, अपनापन होना, विशेष कर ग्रामीण शेत्र मै विकास का होना, इक्कीसवी सदी मे भी महिलाओ के प्रति अत्त्याचारो का होना, सामाजिक बुराइयों का होना आदि से देश को आजादी दिलायेगे | फिर हमने एक जानकार से मिलकर उनसे राय ली की हमे लोगो की भलाई के लिए NGO खोलना है | तो उन्होंने हमे बताया की इसमें भी आपको लोगो की भलाई करने के लिए सरकार पर निर्भर रहना पड़ेगा यही हाल ट्रस्ट मे भी था | चूँकि हमे सरकार से किसी भी तरह की लोगो के प्रति भलाई की उम्मीद नहीं थी | सो हमे राय मिली की हम रानीतिक पार्टी ज्वाइन करे | फिर हमने किसी की सहायता से लगभग 2009-10 मे एक राजनैतिक पार्टी Join करी हमे लगा की हम इसके दुवारा देश सेवा मानव सेवा कर पायेगे लेकिन हुआ उसका उल्टा क्योंकि कहते है की पहाड़ दूर से बहुत सुन्दर दिखते है, पर पास आने पर हमे पता चलता है की किसी अच्छे कार्य को करने के लिए सात जन्म भी कम पड़ते है | फिर हमने उक्त पार्टी छोड़ कर राजनीती नहीं करने का मन बनाया लेकिन जिस तरह से देश का लोकतंत्र कमजोर हो रहा है, और भारत माँ के आंसू पोछने वाला कोई नहीं है | तो फिर हमने किसी अच्छे राजनैतिक सलाहकार से राय लेकर 25-04-2012 को सभी जानकारों के साथ मिलकर "अखिल भारतीय आमजन पार्टी" के नाम से राजनैतिक  दल का गठन किया | जो की केवल और केवल देश सेवा आमजन की सेवा के लिए के लिए बनाई  गई | हमारी उक्त पार्टी 13-03-2013 को भारत निर्वाचन आयोग से पंजीकृत मानी गई |
                                          तो आइये और हमारे साथ देश के लोकतंत्र को मजबूत करने आमजन को मजबूत करने हेतु, कदम से कदम मिलाये और आजाद भारत को एक नई दिशा दे | जिससे की "माननीय महात्मा गाँधी" के देश को हम सभी इन कारणों से आजाद रहने दे |


                                                    (जय हिन्द - जय भारत )

                                Party Help Line No.- 09828316165



Friday 29 March 2013

Akhil Bhartiya Aamjan Party

अखिल भारतीय आमजन पार्टी - आमजन के हितो की रक्षार्थ हेतु गठित की गई पार्टी. आज हमारा देश का लोकतंत्र गन्दी राजनीती की वजह से कमजोर होता जा रहा है जिससे की हमारे देश की जनता का विशवास टूटता जा रहा है हमारे देश में चारो और किसी किसी बहाने से आम लोगो को व् देश को लुटा जा रहा है. चाहे वह पैसा हो, चाहे वह महिलाओं के प्रति अत्याचार हो, चाहे वह किसी भी गंदे तरीके से आम लोगो को लूटना हो. इन सभी समस्याओं को लेकर के ही एक आमजन की और से आमजन के हिथार्त ही इस पार्टी का मुख्य उप्देश्य है. में मुकेश सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष) आप सभी देश वासियों से अपील करता हु की अगर हमे देश के लोकतंत्र को मजबूत करना है तो आप एक सच्ची एवं ईम्मानदार राजनैतिक पार्टी (अखिल भारतीय आमजन पार्टी ) से जुड़े क्योंकि अपने प्रिय अन्ना जी ने एक शब्द कहा है की गन्दगी को साफ़ करने के लिए गन्दगी में पैर रखना ही पड़ेगा.                            जय हिन्द, जय भारत